फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में निर्माण कार्य रहे श्रमिकों ने जताई घर वापसी की इच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल परिसर में चल रहे भवन निर्माण कार्य में लगे छत्तीसगढ़ निवासी श्रमिकों ने जिला प्रशासन से घर वापसी भेजने की गुहार लगाई है। उक्त सभी मंगलवार को एसपी सिटी कार्यालय पर पहुंचे। श्रमिकों के अनुसार लॉकडाउन के कारण काम काज बंद है। ऐसे में उन्हें घर भेजा जाए। हालांकि बाद में सभी श्रमिकों को एसपी सिटी कार्यालय पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने तहसील जाकर प्रार्थना पत्र देने को कहा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल परिसर में कई बहुमंजिला भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में छत्तीसगढ़ प्रांत के जिला विलासपुर के मूंगेली निवासी कई श्रमिक कामकाज कर रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन के कारण उक्त भवनों में निर्माण कार्य भी अब ठप हो गया है। लगभग 40 दिन से बगैर कामकाज बैठे श्रमिकों ने अपने घर वापसी की इच्छा जताई है।

घर वापसी की व्यवस्था किए जाने के लिए कई श्रमिक मंगलवार को एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के कार्यालय पहुंचे, लेकिन एसपी सिटी की गैर मौजूदगी के कारण उक्त लोग अपनी परेशानी उन्हें नहीं बता सके। हालांकि बाद में वहां मौजूद पुलिस कर्मी ने उन्हें समस्या के निदान के लिए तहसील सदर कार्यालय जाने की हिदायत देकर वहां से हटा दिया। घर वापसी की इच्छा व्यक्त करने वालों में गेदूराम, रवि, मनोज, भारत, हरीलाल, पोपराज एवं सनोज कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें