फिरोजाबाद। जरूरी प्रपत्रों के अभाव में सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित असहायों का सर्वे कराया जाएगा। आधार एवं राशन कार्ड विहीन लोगों को खाद्यान आदि उपलब्ध कराने के लिए नगरीय विकास अभिकरण ने कवायद शुरू कर दी है। शहरी क्षेत्रों में अभी भी कई लोग के पास आधार कार्ड एवं राशन कार्ड आदि जरूरी प्रपत्र उपलब्ध नहीं हैं। इस तरह के लोगों को पीएम सहायता योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लगातार मिल रहीं शिकायतों के मद्देनजर शासन ने आधार एवं राशन कार्ड से वंचित लोगों को चिहिंत कराने के निर्देश दिए हैं। चिहिंत लोगों को जल्द ही जरूरी खाद्यान एवं नगद अनुकंपा राशि दिए जाने की योजना है। शासन के निर्देशों के बाद नगरीय विकास अभिकरण द्वारा चिहिंकरण शुरू कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। पीओ डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत के अनुसार चिहिंकरण के साथ ही संभावित लाभार्थियों का डाटा शासन को फारवर्ड किया जाएगा।