फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान शर्तो पर लगाएं सैनिटाइजर निर्माण इकाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सैनिटाइजर का निर्माण इकाई स्थापना के इच्छुक उद्योगपतियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदक इकाई संचालकों को पीसीबी द्वारा तत्कालिक रूप से तीन माह की अवधि का लाइसेंस तुरंत जारी किया जाएगा।कोरोना-19 के मद्देनजर सैनिटाइजेशन पर शासन का जोर है। कोरोना-19 के विरुद्ध लड़ाई में सैनिटाइजेशन की अहम भूमिका है। व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ ही सार्वजनिक व शासकीय संस्थाओं में आने-जाने वाले लोगों को सैनिटाइजर का प्रयोग अपरिहार्य कर दिया गया है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर सैनिटाइजर निर्माण इकाई स्थापना पर भी जोर दिया जा रहा है। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मनोज कुमार के अनुसार सैनिटाइजर निर्माण इकाई स्थापना के इच्छुक उद्यमियों को मामूली औपचारिकता के बाद तीन माह की अवधि के लिए लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन माह की अवधि को जारी लाइसेंस को आगे दीर्घकाल के लिए नवीनीकृत किया जा सकता है। इसके लिए संबंधित उद्यमी को विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण करानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें