फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़तंत्र से नहीं रणनीति से होगी यूपी फतेह: एसपी सिंह

Thu, 03 Sep 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह बघेल का स्वागत किया गया। प्रो. बघेल ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनावों में जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जसराना के नगला शादी में आयोजित स्वागत समारोह में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि देश में छह सरकारें कार्य करती हैं जिसमें जिला पंचायत की सरकार अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिला पंचायतों पर अपना अधिकार करने का निर्णय लिया है, इनमें प्रत्येेक भाजपाई को महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी होगी। कार्यक्रम के संयोजक डा. उम्मेद सिंह ने 21 किलो फूलों की माला के साथ चांदी के मुकुट से प्रो. बघेल का स्वागत एवं सम्मान किया। डा. उम्मेद सिंह ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी हर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। नगर अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा, अर्चना राजपूत, रानी अवंतीबाई लोधी इंस्टीट्यूट पर प्रो. केपी सिंह एवं मानवेंद्र प्रताप सिंह, जसराना में मुनेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में सम्मान किया गया। अध्यक्षता डा. वीरेंद्र सिंह एवं संचालन आरडी सिंह चौहान एवं जगदीश भाटिया ने संयुक्त रुप से किया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा. उम्मेद सिंह राजपूत, किसान मोर्चा के ब्रजक्षेत्र महामंत्री डा. सत्यपाल सिंह राजपूत, विशेष यादव, विकास राजपूत, कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुप्ता, टीकम सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश राजपूत, अर्चना राजूपत, मुनेंद्र चौहान, त्रिलोकीनाथ शर्मा आदि भाजपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें