फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बच्चों को लेकर पत्नी गई मायके, युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 26 Oct 2024 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो खिड़की से देखा कि युवक फंदे पर झूल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नई बस्ती मुस्ताक बिल्डिंंग निवासी फरमान (28) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पत्नी बच्चों को लेकर कुछ दिन पहले घूमने के लिए मायके गई थी। बृहस्पतिवार देर रात युवक ने घर में बंद होकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आसपास पड़ोस के लोगों ने जब खिड़की से देखा तो युवक फंदे से झूल रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी पर पत्नी भी मायके से आ गई और बिलख पड़ी। उसके दो बच्चे हैं। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें