फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पति को डराने के लिए फांसी लगाने का नाटक कर रही थी पत्नी, लेकिन अचानक जो हुआ...देख घरवालों के उड़े होश

Wed, 09 Aug 2023 05:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पति को डराने के लिए पत्नी फांसी लगाने के नाटक कर रही थी। लेकिन, अचानक जो हुआ उसे देखकर घरवालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शराबी पति को डराने के लिए पत्नी ने फांसी लगाने का नाटक रचा। लेकिन फंदा कस जाने से उसकी जान पर आ गई। गनीमत रही परिजन की उस पर नजर पड़ गई। उन्होंने भागकर फंदा काटा और उसे बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख पति मौके से भाग गया।

विज्ञापन


मामला नगला सिंघी थाना क्षेत्र के रसूलाबाद कॉलोनी का है। यहां की रहने वाली नेहा (24) का पति देवकरन शटरिंग का काम करता है। मजदूरी में मिले पैसे खत्म होने तक घर में ही बैठकर शराब पीकर पड़ा रहता है। इतना ही नहीं उससे अभद्रता करता है। पति की हरकतों से नेहा आजिज आ चुकी है। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- 'मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो'
विज्ञापन


बुधवार सुबह 10 बजे करीब कमरे में चुनरी से पंखे पर फंदा बना लिया। चीखते हुए कहा कि वह फांसी लगा रही है। वह फंदे पर झूल गई। कमरे के बाहर ही बैठे परिजन ने उसे पंखे पर लटके देखा तो होश उड़ गए। दौड़ते हुए उन्होंने दरांती से चुनरी काटकर उसे बचाया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास चला बुलडोजर: 'जगह को खाली कर दें, यहां बने घर ढहाए जाएंगे', सुनकर सन्न रह गए लोग

इस बीच विवाहिता को होश में लाया गया। विवाहिता ने बताया कि उसने पति को सुधारने के बहुत प्रयास किए, लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं आया। तब उसे यह नाटक करना पड़ा। उसने फंदा ढीला कसा था, लेकिन वह एकदम कस गया। अगर परिजन शीघ्र नहीं पहुंचते तो उसकी जान चली जाती। इधर, घटना के बाद पुलिस को देख पति देवकरन मौके से भाग गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें