फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सिस्टम हुआ बहरा तो टावर पर चढ़ गया किसान

Sat, 28 Nov 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सिरसागंज। मुआवजे की मांग लेकर पोल पर चढा किसान - फोटो : सिरसागंज। मुआवजे की मांग लेकर पोल पर चढा किसान
विज्ञापन
सिरसागंज। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने किसान की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा देना तो दूर टावर लगाने के लिए अधिग्रहीत की गई उसकी जमीन का मुआवजा देने में भी हीलाहवाली की। शुक्रवार को फिर से विद्युत विभाग के कर्मियों को खेत पर देखकर सब्र टूट गया। सिस्टम के रवैये से परेशान किसान दोपहर 3 बजे टावर पर चढ़ गया। गांव में शोर मचा तो पुलिस के साथ तहसील से अधिकारी पहुंचे। जिसे दफ्तर में दुत्कार रहे थे, वही अधिकारी अब उसकी बातों को ध्यान से सुनकर समाधान कराने का आश्वासन दे रहे थे। शाम को उसे उतारा जा सका।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे की है। भावली के रहने वाले ऋषिओम ने अधिकारियों को बताया कि पावर ग्रिड विद्युतीकरण का काम चल रहा है। इस काम के लिए दो माह पहले खेत में उर्द और मक्का की फसलों को भी कर्मचारियों ने बर्बाद कर दिया। कहा कि मुआवजा दिलवा देंगे। इसके बाद उनके खेत में टावर लगाने के लिए जमीन का अधिग्रहण कर लिया। उसका भी मुआवजा नहीं दिया। अधिग्रहण की एवज में मुआवजा और खराब हुई फसल का हर्जाना पाने के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहा था लेकिन सुनवाई होने के बजाय उसे भगा दिया जाता रहा। शुक्रवार को उसने विद्युत कर्मियों से काम बंद करने को कहा मगर उसकी एक नहीं सुनी गई। इससे परेशान ऋषिओम टावर पर चढ़ गए। इस बीच किसान के समर्थन में गांव के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। परिजनों का कहना है कि जब तक अधिकारी मुआवजा नहीं देंगे विरोध जारी रहेगा।

जांच, मांगों की पूर्ति के आश्वासन पर नीचे उतरा
किसान के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही थाना पुलिस की टीम, सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी, नायाब तहसीलदार विवेक कुमार मौके पर पहुंचे और उसे समझाने लगे। किसान अड़ गया कि उसे लिखित में आश्वासन चाहिए। इस पर नायाब तहसीलदार ने कहा कि जो भी मांगे हैं, उनको पूरा किया जाएगा। विधिवत जांच की जाएगी। इसके बाद शाम 6.30 किसान को उतारा जा सका।
विज्ञापन


बयान-
जमीन अधिग्रहण सहित अन्य समस्याओं को लेकर किसान टावर पर चढ़ा था। प्रशासनिक टीम किसान की समस्याओं का निस्तारण करेगी। तहसील की टीम ने किसान को समझाया है।
विज्ञापन

- चंचल त्यागी, सीओ सिरसागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें