फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निकली धूप तो पटरी पर लौटने लगा रेल संचालन

Sun, 11 Jan 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर अपनी ट्रेन के इंतजार में खडे़ रेलयात्री संवाद - फोटो : टूंडला स्टेशन पर अपनी ट्रेन के इंतजार में खडे़ रेलयात्री संवाद
विज्ञापन
टूंडला। धूप खिलने के बाद रेल संचालन पटरी पर लौटने पर लगा है। कुछ ट्रेनों को छोड़ अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलने लगीं हैं। रविवार को दो से चार घंटे देरी से चलीं। रेल प्रशासन ने अपने समय से अधिक देरी से चल रहीं अप की इंटरसिटी और महानंदा एक्सप्रेस व डाउन की इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया।
विज्ञापन




दिल्ली और आगरा की ओर जाने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस चार घंटे, तेजस एक्सप्रेस तीन घंटे, बीकानेर एक्सप्रेस दो घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल दो घंटे, फरक्का एक्सप्रेस तीन घंटे, मदार अमृतभारत एक्सप्रेस दो घंटे व कानपुर की ओर जाने वाली तेजस एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से टूंडला पहुंची। इन ट्रेनों के देरी से चलने से रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें