फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चलती रोडवेज बस का पहिया निकला, रिम पर दौड़ती रही बस

विज्ञापन
फोटो20सुहाग नगर चौराहा पर रिम के सहारे खड़ी रोडवेज बस। वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहाग नगर चौराहे पर रविवार को उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरी रोडवेज बस का एक पहिया अचानक चलते-चलते निकलकर बाहर आ गया। पहिया निकलने के बावजूद, बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया और किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। इस घटना ने रोडवेज बसों की फिटनेस और नियमित जांच व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

यह घटना तब हुई जब उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस सुहाग नगर चौराहे से गुजर रही थी। अचानक बस के एक पहिए का टायर और रिम अलग होकर सड़क पर आ गया। इस अप्रत्याशित घटना के कारण बस का संतुलन बिगड़ने की आशंका थी। हालांकि, चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर लिया। इस दौरान चौराहे पर मौजूद अन्य वाहन चालक और राहगीर भी बाल-बाल बच गए।
इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा पर चिंताएं बढ़ा दी हैं। यात्रियों को लेकर लंबी दूरी तय करने वाली बसों की फिटनेस जांच में टायर, पहिए, ब्रेक और अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी उपकरणों की नियमित जांच अनिवार्य होती है। ऐसे में, चलते वाहन का पहिया निकल जाना, जांच व्यवस्था की खामियों की ओर इशारा करता है। इस घटना ने परिवहन निगम के अधिकारियों के समक्ष बसों की फिटनेस जांच को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं, और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें