फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ई-रजिस्ट्रीकरण और उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के खिलाफ साप्ताहिक हड़ताल जारी

Fri, 28 Aug 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। प्रदेश सरकार के ई-रजिस्ट्रीकरण और उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने साप्ताहिक कलम बंद हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन किया और इसे काला कानून बताया। चुनाव अधिकारी सलीम खां व सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सुबह 10:30 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन में पूर्व बार अध्यक्ष रुमाल सिंह यादव ने कहा कि यह फैसला अधिवक्ताओं के हाथ काटने जैसा है और सरकार द्वारा इसे वापस न लिए जाने तक हड़ताल जारी रहेगी, जिसके चलते वादकारी भी परेशान रहे। इस विरोध प्रदर्शन में नरसिंहपाल सिंह, भंवर सिंह सोलंकी, लीलाधर वर्मा, प्रवीन कुमार, अवनीश यादव, लाखन सिंह वर्मा, संदीप यादव और कमलेंद्र उपाध्याय सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें