फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिकोहाबाद में कपड़े की दुकान पर शिक्षक और कर्मचारियों के बीच मारपीट

Fri, 28 Aug 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पक्का तालाब स्थित कटरा बाजार में कपड़े की दुकान पर 23 अगस्त को हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दुकान मालिक अक्षय वर्मा के अनुसार, आहूजा कंपाउंड निवासी शिक्षक राजीव जैन शराब के नशे में दुकान पर आए थे और कपड़े दिखाने को लेकर हुए विवाद में स्टाफ से अभद्रता व डंडे से मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष से सिरसागंज के श्री महावीर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के शिक्षक राजीव जैन का आरोप है कि वह बच्चे के लिए सूट खरीदने गए थे, जहां स्टाफ द्वारा अभद्रता करने और शिकायत पर दुकान मालिक अक्षय वर्मा व कर्मचारियों सौरभ, अन्नू व तीन अन्य ने मिलकर उनके साथ मारपीट की जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोप पर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें