फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड लॉकडाउन: शहर में रही नाकाबंदी, छावनी बना सुभाष तिराहा

विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान जैन मंदिर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

वीकेंड लॉकडाउन:
शहर में रही नाकाबंदी, छावनी बना सुभाष तिराहा
- जगह-जगह बैरियर लगा कर की गई चेकिंग, ड्रोन से भी की गई निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। वीकेंड लॉकडाउन में शनिवार को सभी बाजार त्योहार पर भी बंद रहे। चौराहों पर सख्ती रही। पुलिस ने बैरियर लगा कर चेकिंग की। ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। त्योहार के कारण लोग घरों से बाहर निकले, सड़कों आवाजाही भी रही। ईदगाह जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए थे।
वीकेंड लॉकडाउन पुलिस प्रशासन शुक्रवार रात से ही अलर्ट हो गया था। दस बजे के बाद खुली दुकानों को बंद कराया गया। देर से बाजार पहुंचने वाले लोग जरूरी सामान नहीं खरीद सके। ईद की नमाज से पूर्व शहर की सड़कों पर सन्नाटा रहा। नमाज और कुर्बानी के बाद लोगों का घरों से बाहर निकलना शुरू हो गया। हाईवे से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर रौनक बढ़ गई। लोगों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। सुभाष तिराहे पर पीएसी तैनात कर तिराहा छावनी के रूप में बदल दिया। पुलिस अधिकारी भी डेरा डाले रहे। इमामाबाड़ा चौराहा पर बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया। नालबंद और सदर बाजार की ओरसे आने-जाने वाले लोगों को लौटाया गया। नालबंद चौराहा, रसूलपुर थाना, रसूलपुर पानी की टंकी, जाटवपुरी, नगला बरी, नैनीग्लास चौराहा, सदर बाजार के साथ अन्य स्थानों पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

हाईवे पर भी रोके जा रहे थे वाहन
शनिवार को पुलिस ने हाईवे पर भी नाकाबंदी कर रखी थी। आगरा और शिकोहाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को रोका जा रहा था। पूछताछ के बाद ही आगे जाने दिया गया। लोग तो बैरियरों से वापस लौटने के लिए बाध्य हुए।
फोटो-
टूंडला के बाजारों में रहा सन्नाटा
टूंडला। वीकेंड लॉकडाउन के चलते शनिवार को बाजार में त्योहार के बावजूद सन्नाटा पसरा रहा। मेडिकल की दुकानों के अलावा कोई भी दुकान नहीं खुली। बकरीद व रक्षाबंधन के मौके पर लोग मिठाई खरीदने को काफी परेशान रहे।
विज्ञापन

तमाम परिवार शुक्रवार रात नौ बजे ही बाजार बंद होने के कारण नए कपड़े नहीं खरीद सके। मिठाई आदि भी नहीं खरीद सके। सिर्फ मेडिकल स्टोर ही खुले रहे। नायब तहसीलदार अनीश सिंह बाजार का राउंड लेते रहे। मिठाई की दुकानों को खोलने के लिए कोई गाइड लाइन न आने के कारण दुकानें बंद ही रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें