फिरोजाबाद। शासन द्वारा ग्राम सशक्तिकरण योजनान्तर्गत रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित ग्राम प्रधान रजावली टूंडला की प्रधान द्वारा शनिवार को ग्राम पंचायत में करीब 2700 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क व सैनीटाइजर का वितरण किया गया। ग्राम प्रधान ने राष्ट्रहित में लोगों से डाउन का पालन करने की हिदायत दी। मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन की प्रेरणा से विभिन्न ग्राम सभा के जिम्मेदार लोगों द्वारा ग्रामीणों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने एवं सैनीटाजेशन को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विकास खंड टूंडला ग्राम पंचायत रजावली की प्रधान एवं वर्ष 2018 में राज्य सरकार द्वारा रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित नीलम सिंह व उनके पति धीरेंद्र पाल सिंह ने ग्राम पंचायत व पंचायत से जुडे मजरों में करीब 450 परिवारों में 2700 ग्रामीणों को हैंड सैनिटाइजर व मास्क का वितरण किया गया। ये मास्क व सैनिटाइजर प्रधान ने निजी श्रोतों से क्रय किए।
डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने अन्य पंचायतों के जिम्मेदार लोगों से भी गांव व पंचायतों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराने एवं सैनिटाइजेशन पर खास फोकस रखने की हिदायत दी।