फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से छाई घटाएं, दोपहर को झमाझम बारिश

विज्ञापन
रविवार को हुई रिमझिम बारिश में भीगती जातीं छात्राएं। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रविवार सुबह से ही घटाएं छाई रहीं। दोपहर को झमाझम बारिश हुई। निचले इलाकों में पानी भर गया तो नालियां ओवरफ्लो हो गईं। खाली स्थानों पर स्थाई रुप से जलभराव होने से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लगातार बारिश से किसानों की भी चिंता बढ़ गई। बरसात मिर्च और बाजरा की फसल के लिए नुकसान दायक है।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही घटाएं छाई रहीं। रिमझिम बरसात होती रही। दोपहर को आधे घंटे की तेज बरसात से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। नालियां भी ओवरफ्लो हो गईं। सड़कों पर पानी आने लगा। दोपहर करीब एक बजे तक हुई बरसात ने किसानों की धड़कनों को तेज कर दिया। बरसात से जहां मिर्च की पौध गलने का खतरा बढ़ा तो बाजरा गिरने की संभावना है।
दोपहर के बाद बरसात तो थम गई, लेकिन मौसम पूरी तरह से नहीं खुला। कभी धूप निकली तो कभी बादल घिरे रहे। सबसे अधिक दिक्कत नई आबादी वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को हुई। पानी की निकासी न होने के कारण यहां पहले से ही जलभराव है। ऐसे में रविवार को हुई बरसात से पानी और भर गया।
विज्ञापन

पानी भर जाने से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया। जबकि जलेसर रोड, सर्विस रोड, नगला मिर्जा बड़ा, नई बस्ती, विजय नगर पानी की टंकी, नगला बरी, कोहिनूर रोड, श्रीराम कॉलोनी आदि स्थानों पर नालियां ओवरफ्लो होने से सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें