फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान चार डिग्री तक लुढ़का, कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद / टूंडला। जनपद में दिन-प्रतिदिन सर्दी बढ़ती जा रही है। साल के अंतिम दिन ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाने के साथ ही बसों से लेकर ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी पारा गिर रहा है। शीतलहर से जिले में भी ठिठुरन बढ़ रही है। बृहस्पतिवार की सुबह से दोपहर तक मौसम में कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन होने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चिकित्सकों ने लोगों को बढ़ती ठंड से बचाव की सलाह दी है।
विज्ञापन

लाइट जलाकर ही चले वाहन
फिरोजाबाद। क्षेत्र में सुबह घना कोहरा छाया रहा इससे वाहन चालक फाग लाइट जलाकर अपने अपने गंतव्य को पहुंचे। सुबह शीतलहर व कोहरे के साथ पाला भी अपना असर दिखा रहा है। ठंड के कारण बाजार में रौनक कम ही नजर आई। शाम होते-होते ठंड का असर और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें