फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पहलगाम आतंकियों से बदला चाहिए, कल नहीं आज चाहिए

Fri, 02 May 2025 07:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
, टूंडला में जामा म​स्जिद के बाजर श्रद्धाजलि जुलूस निकालते मु​स्लिम संवाद
विज्ञापन
मुस्लिमों ने जुमे की नमाज के बाद निकाला जुलूस, लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। शहर की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए देश के नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नमाज के बाद मस्जिद से एक श्रद्धांजलि जुलूस निकाला। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

जुलूस में शामिल लोगों ने सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने आतंकियों से बदला चाहिए, कल नहीं आज चाहिए जैसे नारे लगाते हुए सरकार पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। श्रद्धांजलि जुलूस में समीउजमा कुरैशी ने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर आतंकवाद के नापाक मंसूबों को उजागर किया है। देशवासियों को एकजुट होकर इसका मुंहतोड़ जवाब देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भोले मोहम्मद, सनी बदरू, उजुमा कुरैशी, शमीम, उबैद कुरैशी, फैजान कुरैशी, गौरे कुरैशी, कमरुद्दीन कुरैशी, मोहम्मद फहीम, मोहम्मद राशिद, रफी उल हक, अनवर उल हक, मौलाना हारून, मौलाना अबरार उल हक, मौलाना मिजिउला, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद सादान, कुतुबुद्दीन शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें