फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला विश्नू में गलियों में पेयजल लाइन लीकेज से हो रहा जलभराव

विज्ञापन
नगला विश्नु क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन लीकेज होने के कारण सड़क पर बर्बाद होता पानी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मोहल्ला नगला विश्नू में पेयजल लाइन लीकेज होने के कारण गलियों में जलभराव हो रहा है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि जलकल विभाग के कर्मचारी निजी कनेक्शन की बात कह कर मुख्य लाइन को ठीक नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 45 नगला विश्नू के बाशिंदे मंगलवार को नगर आयुक्त घनश्याम मीणा से मिले। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नगला विश्नू में सड़क और गलियों से गुजर रही मुख्य पेयजल लाइन करीब नौ से दस जगहों पर टूटी और जीर्णक्षीर्ण अवस्था में है। पाइप लाइन से पानी का रिसाव होने के कारण गलियों में जलभराव और गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है।
शिकायत करने पर मौके पर पहुंचे जलकल विभाग के कर्मचारी एक-दो जगहों पर ही लाइन ठीक कर लौट आए। अन्य लीकेज को ठीक करने की कहा तो निजी कनेक्शन बता कर वापस लौट गए। जिन जगहों पर पाइप लाइन में लीकेज है, उनके नजदीक सीवर लाइन भी है। इस कारण से पानी दूषित होने की आशंका है। लोगों ने संचारी रोग फैलने की आशंका व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त से तत्काल पेयजल लाइन के लीकेज को ठीक कराने की मांग की है। मांग करने वालों में विनोद कुमार, सीया देवी, शंकुुतला देवी, मनोरमा और श्रीकृष्ण के अलावा रामनरायन शामिल हैं।
विज्ञापन

इन जगहों पर पाइप लाइन में लीकेज
अनिल यादव के मकान के पास, राजेंद्र यादव के मकान के सामने, नत्थीलाल के मकान के पास, जयवीर सिंह के मकान के पास इसके अलावा राकेश कुमार, मनोज यादव और मनोज यादव के मकान के पास सीवर लाइन के बराबर।
गलियों से गुजर रही पाइप लाइन में अगर लीकेज है, तो वह भवनों को दिए संयोजन से होगा। भवनों को दिए कनेक्शन के कारण अगर लाइन लीकेज है तो हमारी जिम्मेदारी नहीं है।
विज्ञापन

रामराबाबू राजपूत, महाप्रबंधक जलकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें