फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोफीपुर और चंद्रवाड में प्राकृतिक टीलों पर चल रही जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद।
विज्ञापन

गांव सोफीपुर में मिट्टी के टीलों को जेसीबी से नष्ट किया जा रहा है। बेखौफ खनन माफिया सोफीपुर से लेकर दतौजी ग्राम पंचायत की सीमा तक एक दर्जन से अधिक टीलों से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। यह तब हो रहा है जब जिला प्रशासन, जन प्रतिनिधि सोफीपुर, दतौजी और चंद्रवाड़ अतिशय क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की कवायद में जुटे हैं।
सोफीपुर-दतौजी और चंद्रवाड़ ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित मिट्टी के टीलों की बेखौफ खनन माफिया की जेसीबी दिन-रात खनन में जुटीं हैं। कुछ दिन पहले भी सोफीपुर क्षेत्र स्थित गोशाला के पास मिट्टी का खनन किए जाने की शिकायतें सामने आईं थीं। कुछ दिन शांत रहने के बाद क्षेत्र में खनन माफिया की कारगुजारी फिर शुरू हो गई। इसका पता गोशाला के पास मिट्टी के टीलों पर जेसीबी के ताजा निशान से चला है। खनन माफिया सोफी साहब की दरगाह, निजी संस्था की गोशाला, टीले वाले हनुमान मंदिर और नगर निगम की वाटर सीवरेज प्लांट के आसपास कई टीलों को जेसीबी से जमींदोज कर चुके हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी से प्राकृतिक टीलों से मिट्टी खनन का अवैध करोबार जारी है।
विज्ञापन

सोफीपुर-चंद्रवाड़ को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की हो रही कवायद
जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधि संगठन इस क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की तैयारी में जुटे हैं। खास बात है कि इस एरिया में सूफी साहब की दरगाह, राजा चंद्रसेन के किले के भग्नावेष और जैन अतिशय क्षेत्र हैं। वहीं इस क्षेत्र में यमुना नदी भी प्रवाहित है।
चंद कदम पर रहती है पुलिस पिकेट
चंद्रवाड़- सोफीपुर के बीचोबीच सूफी साहब की दरगाह वाले तिराहा पर दिनरात पुलिस पिकेट रहती है। सवाल है कि पुलिस पिकेट के रहते कैसे जेसीबी वहां पहुंच जाती है। मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां तिराहा भी पार करते हैं।
विज्ञापन

हम चंद्रवाड़ और सोफीपुर क्षेत्र में प्राचीन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने के साथ ही प्राकृतिक वातावरण को संरक्षित करने के लिए काम कर रहे हैं। प्राकृतिक टीलों को नष्ट करने के कार्यों पर रोक लगाने का काम प्रशासन का है। हम इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को देंगे।
- विशाल श्रीवास्तव, पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें