अलीनगर कैंजरा में पेयजल समस्या का निदान कराने की मांग क्षेत्रीय लोगों ने सांसद से लगाई गुहार,जलभराव बना स्थाई समस्या फिरोजाबाद।ग्राम पंचायत अलीनगर कैंजरा एवं राजा का ताल क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निदान हेतु क्षेत्रीय लोगों ने सांसद चंद्रसेन जादौन से गुहार लगाई है।क्षेत्रीय लोगों की माने तो पंचायत क्षेत्र में पेयजल किल्लत के साथ ही सडकों व गलियों में जलभराव की समस्या गंभीर है। सांसद चंद्रसेन जादौन को दिए एक ज्ञापन में ग्राम पंचायत अलीनगर कैंजरा एवं उससे जुडे राजका ताल क्षेत्र में पेयजल की समस्या विकराल है। पंचायत क्षेत्र की बघेल कॉलोनी के अलावा राठौर एवं श्रीवास्तव समाज की बस्तियों में लोग एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं।लोगों का आरोप है कि जिला व ब्लाक स्तर के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद हैंडपंप रिबोर जैसे कार्य नहीं कराए गए हैं।लोगों ने नगला गोला एवं जौनपई में पानी की टंकी रखवान की मांग प्रमुखता से की है। लोगों की माने तो गत दिनों क्षेत्र में आए विशेष सचिव प्रदेश शासन के सामने पंचायत राज विभाग के अधिकारियों ने समस्या निदान का भरोसा दिया था। लेकिन बाद में उक्त आश्वासन ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। लोगों ने नाली-नालों का ढलान सही नहीं होने के कारण कई गांव में जलभराव की समस्या के निदान कराने की मांग भी सांसद से की है।