फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जब तक बारिश नहीं होगी, तब तक तप रहेगा जारी ’

विज्ञापन
टूंडला के गांव नगला नंदा में तप पर बैठा किसान पोप सिंह। - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। चार दिन से लगातार तप कर रहे अलग-अलग दो किसानों का तप पांचवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने कहा है कि वे अपने तप के बल पर इंद्रदेव को मनाकर रहेंगे। आगे इससे भी कठोर तप शुरू करेंगे। इस ग्रामीण महिलाएं व पुरुष भजन-कीर्तन करते रहे।
विज्ञापन

पिछले एक माह से अधिक समय से टूंडला क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है। बारिश न होने से फसलें सूखने लगी हैं। पिछले लंबे समय से बिजली भी मात्र पांच से छह घंटे मिल रही थी। बर्र्बाद होती फसल को देख किसान परेशान हैं। थाना नलगा सिंघी के गांव नगला कदम निवासी ख्यालीराम व नगला नंदा निवासी पोप सिंह पिछले चार दिन से लगातार तप पर बैठे हैं।
सोमवार से तप पर बैठे ख्यालीराम व पोहप सिंह का कहना है जब तक बारिश नहीं होगी तब तक उनका तप अनवरत जारी रहेगी। उन्हें विश्वास है कि इंद्रदेव उनकी तपस्या जरूर सुनेंगे और क्षेत्र में झमाझम बारिश होगी। अगर फिर भी बारिश नहीं हुई तो वे कठोर तप शुरू करेंगे। दोनों गांवों में तप पर बैठे किसानों के पास ग्रामीण महिलाएं भजन-कीर्तन कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें