फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे थे वाटर प्लांट

Mon, 22 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा सोमवार को तीन वाटर प्लांटों पर पानी की सेंपलिंग कराई गई। इस दौरान प्लांटों पर कई कमियों भी सामने आईं।
विज्ञापन

सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह के निर्देशन में तीन पानी के प्लांटों पर पानी की सेंपलिंग कराई गईं। इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित राजीव गोयल के प्लांट से पहला नमूना लिया गया। दूसरा नमूना सुहाग नगर में उपेंद्र यादव के प्लांट से लिया गया। जांच करने पर पाया गया कि यह दोनों ही प्लांट बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट के पूछने के बाद भी संचालक कोई कागजात नहीं दिखा सके। लाइसेंस न होने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों प्लांट संचालकों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तीसरा नमूना सुहाग नगर में ही नीता पांडे के प्लांट से लिया गया। जांच करने पर पाया गया कि पानी की पेकिंग पर मैन्यूफैक्चरिंग की डेट नहीं थी, जो बड़ी गड़बड़ी है। इसके अलावा अन्य कमियां भी मिलीं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि तीनों प्लांट के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं अभिविहीत अधिकारी राजेंद्र यादव व अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें