फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों के बाहर भरा पानी, दहशत में कट रहीं रातें

सार

घरों के बाहर गलियों में बारिश का पानी भरा है।सुबह होने पर पानी निकासी की मांग को लेकर नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अफसर जलभराव की समस्या को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहे।वहां पर पंपिंग मशीन लगाकर पानी की निकासी कराई जा रही है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद ! थाना खेरगढ़ के ववाइन में जलभराव होने के कारण नाव डालकर निकलने को मजबूर हैं ग्रामीण - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद। घरों के बाहर गलियों में बारिश का पानी भरा है। लोग दहशत के बीच रातें काटने को विवश हैं। सुबह होने पर पानी निकासी की मांग को लेकर नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अफसर जलभराव की समस्या को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहे। लोगों का कहना है कि पानी की निकासी न होने से मकान की नींव के साथ दीवारें भी कमजोर होती जा रहीं हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को करीब 20 घंटे की बारिश के बाद पूरा शहर जलमग्न हो गया। बारिश थमने के बाद जलकल विभाग द्वारा की गई पानी निवासी की व्यवस्था नाकाफी साबित होती दिखाई दे रही है। जिसे लेकर लोग जलकल विभाग के चक्कर काटने को विवश हैं। मोहल्ला अब्बास नगर, हस्मतनगर के साथ दुर्गेश नगर, नगला पान सहाय, श्रीपाल कॉलोनी के साथ दर्जनों मोहल्ले आज भी जलभराव के कारण दहशत के बीच रहने के लिए विवश हैं।
लोगों का कहना है कि दिन घर के बाहर बैठकर कट जाता है लेकिन रात दहशत में कट रही है। पानी भरा होने से मकान की नींव और दीवारें कमजोर होती जा रही हैं। कभी भी हादसा हो सकता है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत का कहना है कि जिन स्थानों पर जलभराव है। वहां पर पंपिंग मशीन लगाकर पानी की निकासी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें