फिरोजाबाद। संतनगर पानी की टंकी का वॉल्व खराब होने से लाइनपार क्षेत्र के करीब सात मोहल्लों की 3000 आबादी को पेयजल का संकट झेलना पड़ा। शिकायत पर एक्सईएन ने बृहस्पतिवार को वाल्व ठीक कराया।
बुधवार सुबह संतनगर स्थित पानी की टंकी का वाल्व खराब हो गया। लाइनपार क्षेत्र के संतनगर, रामनगर, श्यामनगर, छारबाग, ओमनगर और मोहन नगर स्थित करीब 3000 परिवारों में बुधवार शाम और बृहस्पतिवार सुबह पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। नरायन सिंह, विपिन कुमार और मंजूदेवी आदि के अनुसार निगम के जलकल अफसरों को दी। क्षेत्रीय अवर अभियंता मनोज कुमार मौके पर नहीं पहुंचे। बाद में एक्सईएन को सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे मशक्कत के बाद पेयजल लाइन के वाल्व को ठीक कर जलापूर्ति सुचारू की गई।
लाइनपार क्षेत्र में टंकी का वाल्व खराब हो गया था। इस कारण जलापूर्ति में दिक्कत आई। वाल्व ठीक करा दिया गया है।मरम्मत कार्य में लापरवाही संबंधी शिकायत की जांच कराएंगे।
तारकेश्वर पांडेय, एक्सईएन जलकल