फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट : अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

Sun, 26 Jul 2015 07:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर जनता ने रविवार से अशरफ गंज रोड खिजरा मस्जिद के निकट अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। जिला और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ क्षेत्रीय बाशिंदों में रोष नजर आया।
विज्ञापन

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र अशरफ गंज, कोठी नवीगंज, रहमत नगर, तीस फुटा क्षेत्र में वर्षों से पेयजल का गंभीर संकट है। नगर निगम द्वारा वर्षों पूर्व डाली गई पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। पेयजल समस्या को लेकर जनता परेशान है। क्षेत्रीय जनता को रसूलपुर थाना और आसफाबाद से पानी भरकर लाने को मजबूर होना पड़ता है। समस्या के निस्तारण के लिए पांच जुलाई को नैनी ग्लास पर एक दिवसीय धरना दिया गया। इसके बाद सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला सचिव जुल्फिकार अली के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने 13 जुलाई को शिकायती पत्र सौंपकर क्षेत्र में नई पाइप लाइन डलवाने, रसूलपुर टंकी से कनेक्शन जुड़वाने की मांग उठाई गई थी। इसके बाद भी जिला एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा सुनवाई नहीं की गई। इससे आक्रोशित जनता ने रविवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। क्षेत्रीय जनता ने चेतावनी दी समस्या का निस्तारण नहीं होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान मोहम्मद सुहेल, अंसार अहमद, मो. सालिम रजा, मोहम्मद असलम, मोहम्मद सलीम, गुड्डू, वकील खान, अजीम भाई, जाहिर, कासिम, शारिक, नजमुल हसन, रहीस अंसारी, नदीम, जीशान, इरफान, अनवार, मोहम्मद जहीर, शरीफ, मोहम्मद जहीर, मोहम्मद सगीर, सईद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें