फिरोजाबाद। निगम प्रवर्तन दल के लाख प्रयास के बाद भी स्मार्ट रोड व शहर के प्रमुख बाजारों में फुटपाथ एवं साइड पटरी पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार व प्रतिष्ठान स्वामी मनमानी पर उतारू हैं। शिकायत के आधार पर प्रवर्तन दल ने शनिवार को स्मार्ट रोड के फुटपाथ पर एक मिष्ठान विक्रेता व अन्य के तख्त-बेंच हटवाए। प्रतिष्ठान स्वामियों को जुर्माना की चेतावनी दी गई है।सुभाष तिराहे से गांधी पार्क तक स्मार्ट रोड के फुटपाथ व साइड पटरी पर होटल संचालकों, मिठाई विक्रेताओं और ठेल खोंमचा संचालकों का कब्जा है। एचडीएफसी बैंक के सटी निगम से सटी भूमि पर अवैध पार्किंग एवं नगर फिरोजशाह के मकबरा से सटी एक मिठाई विक्रेता ने फुटपाथ पर कुर्सी, बेंच ओर बोर्ड लगाने के साथ ही तिरपाल आदि लगा कर कब्जा कर लिया है। हालांकि नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा इससे पूर्व भी कई बार अवैध पार्किंग संचालक और मिष्ठान विक्रेता को चेतावनी दी गई, लेकिन उक्त चेतावनी बेअसर साबित हो रही है।