फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहरे में रखी गईं मतदान पेटिकाएं

Fri, 30 Oct 2015 07:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम चरण के मतदान के बाद सभी मतदान पेटियां पाली इंटर कालेज में जमा करा दी गईं। मत पेटिकाओं की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। शिकोहाबाद ब्लाक के मतगणना केंद्र पाली इंटर कालेज के दो कमरों में मत पेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है। यहां मत पेटिकाओं की सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात किया गया है। इसमें एक हेड कांस्टेबिल एवं तीन सिपाही हैं। इनकी तीन-तीन घंटे के अंतराल पर ड्यूटी बदलेगी। शिकोहाबाद ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के कुल 98 वार्डों के लिए 410 प्रत्याशियों के और चार जिला पंचायतों के लिए खड़े 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला एक नवंबर को होगा। बताते चलें कि बीडीसी वार्ड नंबर 28 मक्खनपुर न्याय पंचायत का प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिया गया था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें