फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं में उत्साह, प्रशासनिक मशीनरी ढीली

Mon, 26 Sep 2016 12:59 AM IST
Amar Uajla
विज्ञापन
मतदाताओं में उत्साह, प्रशासनिक मशीनरी ढीली - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के विशेष दिवस पर हावी रहीं अव्यवस्थाएं
विज्ञापन


मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के विशेष दिवस पर मतदाता भी सक्रिय दिखे। सुपरवाइजर के रूप में तैनात लेखपाल भी बाइक से दौड़ रहे थे। दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हड़ताल का असर दिखा। बीएलओ कम थे तो कहीं-कहीं पदाभिहित अधिकारी कमान संभाले दिखे। डीएम राजेश प्रकाश ने कई बूथों पर सुबह नौ बजे दस्तक दी, लेकिन बीएलओ तो दूर पदाभिहित अधिकारी तक नहीं मिले। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों पर अभियोग दर्ज कराने के आदेश एसडीएम को दिए। एसडीएम, तहसीलदार व सेक्टर अधिकारी बूथों पर दौड़ लगाते दिखे ...।

11.30 बजे डीएवी इंटर कालेज:
पदाभिहित अधिकारी सुरेशचंद्र गौतम, बीएलओ निवेशचंद्र शर्मा मौजूद थे। न्यू तिलक नगर निवासी गोपेंद्र सिंह बेटे के साथ नाम खोजने पहुंचे। कोमल पाल सिंह परिवार के सदस्यों का नाम खोजते मिले। सात बूथों में मात्र एक बीएलओ आए थे।
विज्ञापन


11.40 बजे एसआरके इंटर कालेज:
पदाभिहित शैलेष शर्मा एवं बीएलओ नीरू व साधना यादव तो उपस्थित थे। सुपरवाइजर केके भारद्वाज भी सहयोग कर रहे थे। यहां कई वोटर नाम खोजने एवं नए फार्म भरने में व्यस्त थे।
12.10 बजे मौलाना आजाद निस्वां गर्ल्स इंटर कालेज:
पदाभिहित अधिकारी ब्रजभूषण बुखार से पीड़ित होने के बाद ड्यूटी पर थे। शिक्षिका ताजवा फातिमा 154 बूथ की बीएलओ ड्यूटी निभा रही थी। बूथ संख्या 152 से 156 तक में एक को छोड़कर कोई नहीं पहुंचा।
12.25 बजे श्री आदिनाथ जैन विद्यालय छोटी छपैटी। बूथ संख्या 172 से 175 तक थे। पदाभिहित अधिकारी अजीत सिंह क्षेत्रीय इंटर कालेज सिरसागंज से ड्यूटी करने पहुंचे। बीएलओ नाजिम उज्जमा एवं इशिता गुप्ता मौजूद मिलीं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री यहां नदारद दिखीं। कई युवा वोटर कार्ड बनवाने की कतार में थे।

फार्म नहीं थे, परेशान रहे लोग
बंबा बाईपास विलालनगर (किदवई नगर) में पदाभिहित अधिकारी के रूप में जनता इंटर कालेज तजापुर के लिपिक मुकेश सिंह थे। बीएलओ एक भी बूथ पर नहीं पहुंचे। मतदाता सूची उनके पास थी लेकिन फार्म छह नहीं थे। मुकेश का कहना था कि कुछ फार्म थे सुबह बांट दिए। यासीन एवं जरीना बेगम, बेटा सलमान व आमिर का वोटर कार्ड नहीं बना। हसीन, गुड्डू, शानू, हैदर उर्फ भूरा, जुग्गी बेगम, आसमा परवीन, नदीम, मुश्तकीम, मुन्नी बेगम, रूबी व साबिरा बेगम, फरजाना व रुबीना बेगम फार्म के इंतजार में थीं।
विज्ञापन


युवाओं में दिखा उत्साह
मेरा नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। फार्म छह भरने के लिए आया हूं। परिवार के साथ मोहल्ले के नागरिकों के फार्म भरवाऊंगा।
प्रदीप जैन, गांधीनगर

मेरी आयु 18 वर्ष हो जाने के कारण फार्म छह भरने आदिनाथ स्कूल में आई। उम्मीद है कि मुझे वोटर कार्ड मिलेगा और मतदान करूंगी।
सोनम यादव, कोटला मोहल्ला

कैंप लगने की सूचना मिली थी। इसी कारण वोटर कार्ड बनवाने के लिए बूथ पर आई। वोट देकर एक अच्छी सरकार चुनूंगी।
शिल्पी गुप्ता, कोटला मोहल्ला

जिले में कुल बूथ 1868
सेक्टर अधिकारी 77
विधानसभाएं पांच

डीएम को न पदाभिहित मिले न बीएलओ
इस्लामियां कालेज में 9.30 बजे था सन्नाटा
अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ अभियोग के आदेश
डीएम राजेश प्रकाश सुबह नौ बजे से बूथ की पड़ताल करने तिलक इंटर कालेज पहुंचे। तीन बूथों पर स्टाफ उपस्थित मिला। जबकि इस्लामियां इंटर कालेज में छह बूथ को देखने पहुंचे तो यहां न तो पदाभिहित अधिकारी मिले और न बीएलओ। एमजी कालेज में इंटर कालेज के छह बूथों पर दो कर्मचारी मौजूद ही मिले। वहीं एमजी डिग्री में मात्र एक पदाभिहित अधिकारी उपस्थित थे। ठाकुर वीरी सिंह में नौ बूथों में सभी स्टाफ उपस्थित मिला। तहसीलदार टूंडला मौजूद थे। डीएम ने अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराने के आदेश एसडीएम को दिए। एसडीएम सदर रवींद्र मांदड़, तहसीलदार जीत सिंह राय ने रायल सिटी पब्लिक स्कूल व ज्ञान सरोवर इंटर कालेज के साथ ही अन्य बूथों की जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें