फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्त्र-शस्त्र के साथ पथ संचलन पर निकले स्वयंसेवक

Sun, 02 Apr 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
सिरसागंज में पथ संचलन करते राष्‍ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रविववार को नवसंवत्सर के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। इस दौरान मुस्लिम युवाओं ने सांप्रदायिक सौहार्र्द की मिसाल पेश की। उन्होंने पथ संचलन का पुष्पवर्षा से स्वागत किया।
विज्ञापन

नगर के इटावा रोड स्थित सरस्वती विद्यालय मंदिर में रविवार की सुबह जयघोष के साथ मां भारती की आरती हुई इसके साथ रमाकांत उपाध्याय ने संघ की विचारधारा पर प्रकाश डाला। उन्हाेंने कहा कि संघ देशभर के लोगों के बीच सामंजस्य एवं सांप्रदायिक सौहार्द्र के लिए कार्य कर रहा है। विभाग शरीरिक प्रमुख रामबाबू लाल ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया।  
सरस्वती विद्यामंदिर से आरंभ होकर स्वयंसेवकों का जत्था इटावारोड, करहल तिराहा होते हुए मियां बाजार पहुंचा जहां पर अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मेन रोड पर अतुल प्रकाश फ रसैया सहित अनेक लोगाें ने संघ कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। पथ संचलन में मुख्य शिक्षक देवेन्द्र कुमार के अलावा राम अग्रवाल, डा. चंद्रसेन जादौन, मुनींद्र, आलोक मिश्रा, सोनी शिवहरे, अविनाश सिंह, आनंद सिंह, डा. राजीव जादौन, अभिषेक चतुर्वेदी आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, जसराना में हिंदू नव संवत्सर के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जसराना में पथ संचलन किया। इस दौरान विभाग प्रचारक आर्येंद्र जी ने बौद्धिक देते हुए आरएसएस के उद्देश्यों एवं संगठन की शक्ति से सभी को अवगत कराया। पथ संचलन के दौरान पचवा चौराहे पर महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। वहीं सब्जी मंडी,  टीकत पुरा, बेलमपुरी में मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया। पथ संचलन में एका से आया एक नन्हा स्वयंसेवक आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान जिला प्रचारक अरुणजी, जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ  पप्पू लोधी, तहसील प्रचारक विवेक जी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें