वार्ता के दौरान कार्यक्रम की जानकारी देते गीता संस्थान के पदाधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। विश्व गीता संस्थान आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहीदों के परिजन को 4 अगस्त को सम्मानित करेगा। शहीदों और देशभक्तों की याद में कवि सम्मेलन भी होगा।
किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को वार्ता के दौरान मंयक भटनागर, जिलाध्यक्ष विवेक माथुर, उपाध्यक्ष सौरभ लहरी, कोषाध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव व डिंपल शर्मा ने बताया कि आजादी के 75 वां अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व गीता संस्थान भी आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों के परिवारीजन को सम्मानित करेगा।
बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद क्लब में शाम चार बजे सम्मान समारोह होगा। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर (उर्जा राज्य मंत्री), कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश गुप्ता मामा, विशिष्ट अतिथि डॉ. राम स्नेही लाल शर्मा यायावर रहेंगे।
इसमें मुख्य रुप से शहीद चंद्रशेखर आजाद के भतीजे सुजीत आजाद, शहीद भगत सिंह के साथ फांसी के फंदे को चूमने वाले शहीद सुखदेव के भतीजे अशोक थापर को सम्मानित किया जाएगा। विश्व गीता संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. तुषा शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।