फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाजार में विवाद पर जमकर मारपीट, 7 ठेले वाले घायल

Thu, 23 Apr 2026 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
-रोटी बैंक के सामने मारपीट करते युवक। स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : -रोटी बैंक के सामने मारपीट करते युवक। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिकोहाबाद। एटा रोड स्थित रोटी बैंक के सामने लगने वाले साप्ताहिक बुध बाजार में बुधवार शाम करीब सात बजे दुकानदारों के बीच मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-घूंसे चलने लगे और कुर्सी-पत्थरों से भी हमला किया गया।
विज्ञापन


घटना में करीब 7 ठेले वाले दुकानदार घायल हो गए। मारपीट के दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक एक पक्ष के लोग मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायलों की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें