फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

Sun, 28 Aug 2016 01:18 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
विनोद का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पुलिस सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

एक आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
रंजिशन घर से बुलाकर की गई विनोद यादव की हत्या के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव पहुंचते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। गांव में तनावपूर्ण स्थित को देखते हुए कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव दारापुर व लतुर्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

 बताते चलें कि टूंडला सर्किल के थाना टूंडला के गांव दारापुर निवासी विनोद यादव उर्फ वीके पुत्र अमर सिंह यादव को गुरुवार सायं सात बजे करीब टीटा  पुत्र सुभाषचंद्र पचौरी निवासी गांव लतुर्रा ने फोन कर अपने घर बुलाया था। जब वह शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने विनोद की तलाश की। लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को परिवारीजनों ने विनोद की जानकारी करते हुए राजू को पीटा तथा उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पूछताछ में राजू ने विनोद की पीट-पीटकर हत्या करने की बात कुबूल की थी तथा उसकी निशानदेही पर लतुर्रा के एक कुएं से शव को बरामद कर लिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस अभिरक्षा के  बीच मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच पुलिस ने गिरफ्तार एक हत्यारोपी राजू को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राजीव यादव का कहना है कि दोनों गांवों में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। आरोपियों की  गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही है। जल्द ही शेष आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें