फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कुश्ती में परचम लहराने वाले विक्रम को किया सम्मानित

Wed, 21 Aug 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शहर के एक होटल में संवेदना फाउंडेशन ने बैंकॉक की राजधानी थाइलैंड के विष्णु मंदिर परिसर में आयोजित कुश्ती दंगल में तीसरी बार विजेता बने विक्रम सिंह यादव का सम्मान किया।
विज्ञापन


थाईलैंड में विजेता बने विक्रम यादव ने कहा कि उन्होंने 2001 में सबसे पहले अपने गांव में कुश्ती जीती थी। इसके बाद उनका रुझान बढ़ गया। उन्होंने 2019 में बैंकॉक, 2023 व 2024 में भी उन्होंने थाईलैंड में कुश्ती जीतकर देश का परचम लहराया। वह लगातार तीन कुश्ती जीत चुके हैं। फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि विक्रम यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती जीतकर अपने देश व गांव तथा जनपद का नाम रोशन किया है। सरकार को विक्रम को संसाधन उपलब्ध कराने चाहिए। डाॅ. रामकैलाश यादव, इंजी. रामब्रेश यादव, अतुल सिकेरा, कमल किशोर यादव, कुमार अनुरुद्ध एवं जयपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें