फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय यादव ने निकाला जुलूस

Sat, 02 Jan 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी के लिए नाक का सवाल बनी लालबत्ती आखिरकार सपा के पाले में ही रही। निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बने विजय प्रताप सिंह यादव ने जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात की। जीत के बाद विजय जुलूस निकाला। वाहनों के काफिले के साथ निकले छोटू यादव का जगह-जगह स्वागत किया गया। शिकोहाबाद में उनके आवास पर भी स्वागत हुआ। उन्होंने विकास का वादा किया है।
विज्ञापन

शनिवार को नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह यादव के आवास पर सुबह से भीड़ जुटना शुरू हो गई। समर्थक जश्न मना रहे थे। विजय प्रताप यादव ने विजय जुलूस भी निकाला। वह कुछ जिला पंचायत सदस्यों से मिलने पहुंचे। इस दौरान कई जगह उनका स्वागत किया गया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उन्हें बधाई दी।  विजय प्रताप छोटू ने बताया कि सपा महासचिव की घोषणा के बाद निर्विरोध निर्वाचन तय था। जिले की लालबत्ती सपा के खाते में थी और रहेगी। उन्होंने जिले को विकास के चरम पर ले जाने का वादा किया। साथ ही युवा हाथों में पहुंची बागडोर को सुरक्षित बताया। हर ओर विकास की बयार बहाने का आश्वासन दिया।
 मां ने किया तिलक
जीत के बाद देर रात घर पहुंचे विजय प्रताप यादव की मां रामसखी यादव ने विजय प्रताप सिंह को विजय तिलक कर जीत की बधाई दी। घर में तीसरी बार लालबत्ती लाने वाले पर छोटू को हर ओर बधाई मिली। छोटू के पिता सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने इसे जनता और विश्वास की जीत बताया। उन्होंने इस जीत में हर कार्यकर्ता, नेता, जिला पंचायत सदस्य और सपा पदाधिकारी का सहयोग बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें