फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली के वायरल वीडियो पर हेड कांस्टेबिल व कांस्टेबल सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। एटा रोड पर डग्गेमार वाहनों से अवैध वसूली करते थाना पचोखरा पुलिस की वायरल वीडियो के मामले की जांच में हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल दोषी पाए गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा की गई जांच के बाद एसएसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर थाना पचोखरा पुलिस के दो वीडियो वायरल हुए थे। वायरल वीडियो में डग्गेमार बस व डंपर चालकों से रुपये वसूलना दिखाया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी मिलने पर एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने पूरे मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय चौहान को सौंपी थी।
वीडियो में वसूली करते देखे जाने व कांस्टेबल की पहचान करने के पर प्रथम दृष्टया हेड कांस्टेबल रामकुमार व कांस्टेबल प्रभात कुमार को दोषी मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी जांच अभी बाकी है। वसूली में और कौन दोषी है, इसकी जांच चल रही है। जांच में अभी और पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के मामले में सीओ टूंडला द्वारा जांच की गई थी। जांच में दोनों दोषी पाए गए हैं। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई पूरी जांच के उपरांत की जाएगी।
विज्ञापन

-सचिन्द्र पटेल, एसएसपी फिरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें