फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः संजीव गुप्ता व पत्नी का लोकसभा अध्यक्ष से मिलते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के बहुचर्चित खुद के अपहरण का नाटक रचने वाले संजीव गुप्ता एवं उसकी पत्नी का लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन


खुद के अपहरण का नाटक रचकर सौ करोड़ की फिरौती मांगने वाला संजीव गुप्ता को पत्नी सारिका, उसके साले सहित तत्कालीन एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने जेल भेजा था। जेल से रिहा होने के बाद उसकी संपत्ति को प्रशासन ने जब्त कर लिया था। इसके बाद शहर से गायब हो गया था।

गुरुवार की शाम को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में संजीव, पत्नी सारिका गुप्ता के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिलता दिखाई दे रहा है।

अध्यक्ष से हाथ मिलाने के साथ बातचीत की। संजीव गुुप्ता ने अपने दोनों हाथों में लोकसभा अध्यक्ष का हाथ भी थामे रहा। हाथ जोड़कर नमस्कार करने के साथ पैर छूकर भी आशीर्वाद लिया। इसके बाद उसकी पत्नी सारिका गुप्ता ने पैर छूए एवं कुछ देर तक दोनों ने पास खड़े होकर फोटो खिंचवाई। उसके साथ युवती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी का कहना है कि ऐसा वीडियो मैने देखा नहीं है। लोकसभा अध्यक्ष से दिन में हजारों लोग मिलते हैं। उन्हें पता नहीं होगा यह ऐसा व्यक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें