फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र स्थित ककरऊ कोठी इलाके में सोमवार शाम को एक युवक की सरेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 1 मिनट 9 सेकंड के वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे शख्स का गिरेबान पकड़कर डंडे से मारपीट करता नजर आ रहा है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। थाना उत्तर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद