नारखी (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव ओखरा में रविवार रात पारिवारिक कलह के चलते 22 वर्षीय विवाहिता वर्षा ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। ओखरा निवासी शिशुपाल ने अपनी पुत्री वर्षा की शादी तीन वर्ष पहले गांव मई (थाना मडराक, जिला अलीगढ़) निवासी गुलशन के साथ की थी, लेकिन कलह के कारण वह दो महीने से अपने मायके में रह रही थी। देर रात कमरे में उसका शव लटकता देख भाई भूपेंद्र की चीख निकल गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण महिला की फंदे पर लटकने से मौत हुई है, शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद