फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नाले में सांप के साथ शराबी का वीडियो वायरल

Thu, 26 Sep 2024 04:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में शराब के नशे में धुत युवक नाले में कूद गया। इसके बाद वह चीखने और चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नाले में सांप को हाथ में लेकर युवक अठखेलियां करता नजर आया।
विज्ञापन

नाले में कूदे युवक को लोग निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी नाले में एक सांप आ गया। शराबी युवक ने सांप को हाथ में पकड़ लिया, और उसके साथ अठखेलियां करने लगा। लोग उसे बचाने के लिए चिल्लाते रहे लेकिन उसने किसी की भी नहीं सुनी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह नाले में गिरे शराबी युवक को बाहर निकाला है। शराबी युवक अपने बारे में जानकारी देने में असमर्थ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें