फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गोली से घायल युवक ने पड़ोसी को किया नामजद

Thu, 26 Sep 2024 04:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। नगला नोजर गांव निवासी युवक बुधवार की सुबह गोली लगने से घायल हुआ। घायल युवक ने पड़ोस के युवक को नामजद किया। साथ ही पुरानी रंजिश में हत्या की नियत से गोली मारने का आरोप लगाया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन

नगला नोजर निवासी विवेक कुमार (38) मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे ग्रामीणों के साथ पेड़ की छांव में बैठा था। आरोप है कि उसी समय उसके पड़ोस में रहने वाला युवक ओमवीर सिंह अपने साथी जग्गा और शमशाद के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि ओमवीर उसे गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी विवेक कुमार से हाथापाई करने लगा। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने समझाकर मामले को मामला शांत करा दिया।
इसी रंजिश को लेकर बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब विवेक कुमार को गोली मारी गई। घटना के समय वह बाजार से वापस लौट रहा था। गोली विवेक के कंधे के नीचे हाथ में लगी है। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस बीच आरोपी परिवार के सदस्यों के साथ गांव से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को ट्रामा सेंटर लाकर भर्ती कराई। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि घायल युवक विवेक ने पड़ोस के युवक को आरोेेेेेेेेेेेेेपित किया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि घायल और हमलावर के बीच कुछ दिनों से रंजिश चल रही थी। एक दिन पहले दोनों के बीच विवाद भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें