शिकोहाबाद। भूड़ा नहर पुल के समीप बने एक होटल के बाहर दो गुट के युवकों का झगड़ा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो भूड़ा नहर पुल के समीप बने एक होटल का बताया जा रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि होटल से एक युवक-युवती बाहर निकल रहे हैं। जबकि वहीं कुछ दूरी पर ही युवकों के दो गुटों में विवाद चल रहा है। एसडीएम डॉ. गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि होटलों पर नकेल कसने की तैयारी चल रही है। जल्द ही मानकों के विपरीत संचालित हो रहे होटलों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद