फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के जाटवपुरी के पास बुधवार को किसी वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए।
थाना रामगढ़ के कोहिनूर रोड गली नंबर 29 निवासी इरशाद (40) बुधवार दोपहर अपनी बाइक पर मोहजीबिन (40) पत्नी इरफान और अलीशा (16) को बैठाकर जा रहा था। जाटवपुरी पुलिया के पास ही पहुंचा था, तभी किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार को ट्रॉमा सेंटर लाया गया। उपचार के दौरान इरशाद की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दोनों का उपचार चल रहा है। संवाद