वाहन ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, पांच लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शुक्रवार रात को शिकोहाबाद से फिरोजाबाद की ओर आ रहे एक ई-रिक्शा में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
प्रदीप ( 32) निवासी शिकोहाबाद अपने अन्य परिजन के साथ फिरोजाबाद आ रहा था। रास्ते में थाना मक्खनपुर क्षेत्र के समीप किसी अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। बीती रात हुए हादसे के दौरान ई-रिक्शा सवारों में चीख पुकार मच गई। हादसा में प्रदीप कुमार के अलावा अन्य चार लोग गोविंद ,दीपक, अशोक और माधव आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस के सूचना पर सरकारी एंबुलेंस सभी घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां पर ऑटो चालक प्रदीप और दीपक को स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।