शिवाजी के बताए मार्ग पर अग्रसर होना जरूरी फिरोजाबाद। हिंदू साम्राज्य दिवस के तहत सुदर्शन नगर नगला भाऊ बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुदर्शन नगर के बौद्धिक प्रमुख नानकचंद्र वासवानी ने कहा कि शिवाजी के द्वारा 346 वर्ष पूर्व सन 1674 में हिंदू साम्राज्य स्थापित करने वीर शिवाजी ने संघर्ष किया था। इस दौरान उनकी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सबसे पहले समाज से जातीय भेदभाव को मिटाना होगा। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में काम के अनुसार वर्ण व्यवस्था है न कि वंशानुगत। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने रावण की वध किया था। इसके कारण उन्हें अश्वमेघ यज्ञ करना पड़ा था। लेकिन उनके परिवार के सहस्स्र लोगों की हत्या की थी। लेकिन ब्रहमहत्या का पाप नहीं लगा था। क्योंकि रावण ब्रहमज्ञानी था। उन्होंने कहा कि 1925 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना का काम भी हिंदू समाज की सभी जातियों को एकजुट करके वैभवशाली हिंदू राष्ट्र की स्थापना करना था। इसके लिए शिवाजी के दिखाए गए मार्ग पर अग्रसर होना होगा। इस दौरान मयंक,नगर संपर्क प्रमुख अनुराग, शुभम करनानी, प्रबल, देवेंद्र आदि शामिल थे।