दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में गोपालचंद्रा की स्मृति में आयोजित 56वीं राज्यस्तरीय महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर वाराणसी ने कब्जा कर लिया। रविवार दोपहर खेले गए फाइनल मुकाबले में वाराणसी की टीम ने इलाहाबाद को 12 अंकों से पराजित किया। वहीं लखनऊ को हराकर आगरा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
रविवार की सुबह पहला सेमीफाइनल इलाहाबाद और आगरा के बीच खेला गया। इलाहाबाद ने 13 अंकों से आगरा पर जीत हासिल कर फाइनल में एंट्री कर ली। दूसरा सेमीफाइनल वाराणसी व लखनऊ के मध्य में खेला गया। इसमें लखनऊ को 20 अंकों से मात देकर वाराणसी ने फाइनल में जगह बनाई। तीसरे नंबर के लिए हार्डलाइन मैच आगरा व लखनऊ के बीच खेला गया। आगरा की टीम ने 40-35 अंकों से मैच अपने नाम कर चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त कर लिया। अंत में फाइनल में मैच वाराणसी और इलाहाबाद के बीच खेला गया। यह मैच रोमांचकारी रहा। वाराणसी विजेता की तरह खेली। रेफरी की भूमिका सौरभ व विक्रम सिंह ने निभाई। पुरस्कार वितरण समारोह में प्राचार्या डा. उन्मीत अरोरा ने मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा का स्वागत किया। नगर विधायक ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम के खिलाड़ियों को शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान किए। वाराणसी टीम की कैप्टन रोशनी, उप विजेता इलाहाबाद टीम की कप्तान हेराकासिम और तीसरे स्थान पर रही आगरा की टीम की कप्तान प्रतीक्षा को पूरी टीम के साथ सम्मानित किया गया। दाऊदयाल महिला खिलाड़ी टीम ट्रेडिशनल ओलंपिक गेम्स में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता रही। खेल अधिकारी राजकुमार, शशिकांत शर्मा, पंकज सिन्हा, चयन समिति के चेयरमैन सुस्पर्श अवस्थी, एसोसिएशन अध्यक्ष हरीसिंह उपस्थित रहे। संचालन डा नूतन राजपाल ने किया। डा. रेनू सिंह, डा. रजनी बंसल, डा. रंजना राजपूत, डा. अंजू गोयल,डा. संध्या चतुर्वेदी, डा. निधि गुप्ता, शालीनी, अनीता दुबे, डा. आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।