टूंडला। रेल प्रशासन ने नई दिल्ली से सहरसा-नई दिल्ली तक जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस का नंबर बदल दिया है। इस ट्रेन का नंबर पहले 12553/54 था। अब इस ट्रेन का नंबर 15565/66 होगा। इसके साथ ही पहले यह ट्रेन नई दिल्ली से सहरसा के बीच चलती थी, किंतु रेल प्रशासन ने अब इस ट्रेन को नई दिल्ली से ललितग्राम तक चलाने का निर्णय लिया है। सीआरएस समर्थलाल मीणा ने बताया कि पूर्व में यह ट्रेन सुपरफास्ट थी, लेकिन अब यह एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में जानी जाएगी। ललितग्राम तक इस ट्रेन के चलने से रेलयात्रियों को लाभ मिलेगा। संवाद