फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाली एक्सप्रेस में युवती से छेड़छाड़, भाई को पीटा

Sat, 11 Apr 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली एक्सप्रेस में भाई के साथ यात्रा कर रही एक युवती से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। भाई ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया तो उसके साथियों ने स्टेशन पर हंगामा कर दिया। करीब 18 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन




गाजियाबाद निवासी युवती शुक्रवार रात करीब 10 बजे नई दिल्ली से भागलपुर जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अपने भाई के साथ टूंडला आ रही थी। इसी ट्रेन से एक बारात भी दिल्ली से बिहार वापस लौट रही थी। ट्रेन के रात करीब 10 बजे अलीगढ़ से निकलते ही बारात में शामिल एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। भाई ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। युवती ने जानकारी जीआरपी को दी। ट्रेन के टूंडला स्टेशन पर रुकते ही युवक को जीआरपी ने पकड़ लिया। इस पर उसके साथियों ने हंगामा कर दिया। करीब 18 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। युवक ने अपना नाम फहजान समद निवासी गांव बरगेनिया थाना बरगेनिया, सीतामणि, बिहार बताया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें