वैशाली एक्सप्रेस में भाई के साथ यात्रा कर रही एक युवती से युवक ने
छेड़छाड़ कर दी। भाई ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने युवक को
हिरासत में लिया तो उसके साथियों ने स्टेशन पर हंगामा कर दिया। करीब 18
मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
गाजियाबाद निवासी युवती शुक्रवार रात करीब 10 बजे नई दिल्ली से भागलपुर
जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अपने भाई के साथ टूंडला आ
रही थी। इसी ट्रेन से एक बारात भी दिल्ली से बिहार वापस लौट रही थी। ट्रेन
के रात करीब 10 बजे अलीगढ़ से निकलते ही बारात में शामिल एक युवक ने युवती
से छेड़छाड़ शुरू कर दी। भाई ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। युवती ने
जानकारी जीआरपी को दी। ट्रेन के टूंडला स्टेशन पर रुकते ही युवक को जीआरपी
ने पकड़ लिया। इस पर उसके साथियों ने हंगामा कर दिया। करीब 18 मिनट तक
ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। युवक ने अपना नाम फहजान समद निवासी गांव
बरगेनिया थाना बरगेनिया, सीतामणि, बिहार बताया है। पुलिस ने उसे जेल भेज
दिया।