फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: निकाय चुनाव में भागीदारी के लिए शक्ति प्रदर्शन करेगा वैश्य समाज

Tue, 14 Feb 2023 03:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव में भागीदारी के लिए शक्ति प्रदर्शन करेगा वैश्य समाज
विज्ञापन

भरतपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटेंगे हजारों लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद एवं ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन का दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन भरतपुर के देव गार्डन में 18 मार्च से आयोजित किया जाएगा। जिसमें निकाय चुनाव में वैश्य समाज की भागीदारी को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

एटा रोड स्थित ग्रीन पार्क में सम्मेलन की जानकारी देते हुए वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में वैश्य समाज की आबादी 16 प्रतिशत है। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक क्षेत्रों में वैश्य बंधुओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में हिस्सेदारी न के बराबर है। उन्होंने कहा जीएसटी में पेनाल्टी के साथ सजा का भी प्रावधान किया गया है, जो न्याय संगत नहीं है। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार से सजा के प्रावधान को समाप्त करने की मांग की। उन्होंने सभी वैश्य बंधुओं से सम्मेलन में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान राजीव गुप्ता, प्रिंस जैन, अरुण गुप्ता, आशीष अग्रवाल, मोहित जैन, राजकुमार अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें