फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: यूरिया एवं खाद का स्टॉक समाप्त, किसानों की बढ़ी दिक्कत

Wed, 10 Dec 2025 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। इफको गोदाम समेत अन्य सहकारी समितियों पर यूरिया एवं खाद का स्टॉक समाप्त हो चुका है। जिससे किसानों की समस्याएं बढ़ गई हैं। गोदामों पर स्टॉक समाप्त होने का बोर्ड लगा दिया गया है। ऐसे में यूरिया एवं खाद लेने आने वाले किसान बैरंग वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को इफको गोदाम पर कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला। यहां यूरिया एवं खाद का स्टॉक समाप्त होने के कारण बोर्ड लगा दिया गया है। ऐसे में किसान जब यूरिया एवं खाद लेने के लिए गोदाम पर पहुंचे, तो उन्हें वहां से बैरंग ही वापस लौटना पड़ा। किसानों ने अपनी समस्याएं बताते हुए बताया कि सरकारी गोदामों पर यूरिया एवं खाद का स्टॉक खत्म हो गया है। ऐसे में प्राइवेट दुकानदार यूरिया एवं खाद को मनमाने दामों पर बेच रहे हैं। इतना ही नहीं तीन से पांच बोरी यूरिया लेने पर नैनो यूरिया भी जबरन दी जा रही है। जिससे किसानों की जेबों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।



क्या कहते हैं किसान-



सरकारी गोदामों पर यूरिया एवं खाद का स्टॉक खत्म होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। सरकारी गोदामों पर 270 रुपये में यूरिया का पैकेट मिल रहा है। जबकि प्राइवेट दुकानदार इस पैकेट को 600 रुपये तक बेच रहे हैं। साथ में नैनो यूरिया भी किसानों को थमाई जा रही है।
विज्ञापन




विनोद कुमार, खेरिया उतरारा, जसराना


इफको गोदाम ही नहीं, बल्कि अधिकांश गोदामों पर स्टॉक समाप्त हो चुका है। जिससे खेतों में फसल की बुवाई और रखरखाव में दिक्कतें आ रही हैं। प्राइवेट दुकानदार यूरिया की कालाबाजारी कर रहे हैं। मजबूरन हम लोगों को प्राइवेट दुकानदारों से तीन गुने दामों पर यूरिया लेनी पड़ रही है।



अशोक कुमार, नगला कल्याण, मक्खनपुर



हमने अभी लगभग 2100 पैकेट यूरिया का वितरण किया था। अभी तीन दिन पहले ही स्टॉक समाप्त हुआ है। डिमांड लगाई गई है। 14 दिसंबर तक यूरिया एवं खाद का स्टॉक आने की संभावना है। इसके बाद ही किसानों को यूरिया का वितरण किया जाना संभव होगा।
विज्ञापन




बृजमोल सिंह, केंद्र प्रभारी, इफको शिकोहाबाद
-
फोटो-205-इफको गोदाम पर स्टॉक समाप्ति का लगा हुआ बोर्ड। स्रोत संवाद

फोटो-206-किसान विनोद कुमार। स्रोत संवाद

फोटो-207-किसान अशोक कुमार। स्रोत संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें