फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result: रिटायर्ड फौजी के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, सचिन राठौर ने हासिल की सफलता

Tue, 16 Apr 2024 09:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

UPSC Result: फिरोजाबाद में रिटायर्ड फौजी के बेटे ने यूपीएससी में बाजी मारी। सचिन राठौर ने सफलता हासिल की। इससे पहले उन्होंने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की थी। 
विज्ञापन
सचिन राठौर को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद देते माता और पिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2023 का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के हिमांयूपुर निवासी सचिन राठौर ने सफलता हासिल की है। इससे पहले सचिन ने 2019 में पीसीएस परीक्षा में सफलता पाई थी। परीक्षा परिणाम आने के बाद परिजन में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


सचिन, सेना से सेवानिवृत्त हवलदार ओमप्रकाश राठौर के पुत्र हैं। पिता पैराकमांडों के साथ सेना की जाट रेजिमेंट में शामिल रहे हैं। सचिन ने प्राथमिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद परास्नातक की परीक्षा के लिए इलाहाबाद चले गए। उन्होंने दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी की थी।  

वह वर्तमान में जिला सेवायोजन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। बुधवार को यूपीएससी का रिजल्ट आया तो परिवार में खुशी का माहौल छा गया। सचिन ने बताया कि उनका एक भाई और दो बहन हैं। इसमें बहन राखी पीएचडी कर रही हैं। हाल में ही उनका चयन भी केंद्रीय विद्यालय में हुआ है। 
विज्ञापन

छोटे भाई लुकमान सिंह और बहन आरजू राठौर भी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। सचिन ने बताया कि सफलता के लिए लक्ष्य होना आवश्यक है। मेरा लक्ष्य आईएएस बनना था, पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद भी लक्ष्य पाने के लिए मेहनत करता रहा। सचिन ने अपनी सफलता का श्रेय पिता ओमप्रकाश राठौर और मां फूलनदेवी को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें